हरिद्वार, 26 जुलाई। सवर्ण समाज समन्वय समिति ने (एस फोर) यूजीसी और एससी एसटी कानून वापस करने के लिए हरिद्वार हरकी पौड़ी (वीआईपी घाट) से गंगाजल लेकर टपकेश्वर महादेव देहरादून तक पदयात्रा का फैसला किया है। शिक्षक दिवस पांच सितंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मंत्री के नाम इस कानून को वापस करने के लिए एक ज्ञापन दिया जाएगा।readmore:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/अगर वे ज्ञापन लेने प्रतिनिधिमंडल के पास नहीं आएंगे तो फिर उनके आवास का घेराव किया जाएगा। तत्काल इसका कोई समाधान नहीं निकाला जाता है तो फिर वहीं से एक्सप्रेसवे होकर प्रधानमंत्री आवास दिल्ली के लिए पदयात्री रवाना हो जाएंगे। इस अभियान का नेतृत्व शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज जी करेंगे जबकि कार्यक्रम केसंयोजक राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा होंगे।यस फोर के संयोजक महेंद्र सिंह सीकरबंद के साथ इस कार्यक्रम में यूजीसी के विरोध करने वाले सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि के साथ सभी क्षेत्रीय, ब्राह्मण, कायस्थ, क्षत्रिय, वैश्य और अन्य समुदाय के पदाधिकारी शामिल होंगे। रविवार को हरिद्वार के शांभवी पीठ में काली सेना के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।