मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

नई दिल्ली ,- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ स्थित कबीर कुटीर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 19 सितंबर, 2026 को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले माता लल्लेश्वरी (लल देद) की 705वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कश्मीरी समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों एवं अपनी कुछ मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *