कानपुर देहात में अपराध निवारण की दिशा में साइबर क्राइम से सम्बन्धित घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, शिकायतकर्ता सतीश चन्द्र पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम मवैया थाना शिवली जनपद कानपुर देहात का फोन हैक कर व शिकायतकर्ता की सिम पोर्ट कराकर साइबर ठग द्वारा शिकायतकर्ता के खाते से रुपये निकालकर साइबर धोखाधड़ी दिनांक 17.01.2026 से 22.01.2026 के मध्य की गयी थी।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) पर दिनांक 23.01.2026 गयी थी। जिस पर थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता की कटी हुयी कुल धनराशि से ₹98,308.46/- दिनांक 11.07.2026 को शिकायतकर्ता के खाते मे वापस करायी गयी। शेष धनराशि हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस की कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने थाना शिवली पुलिस का धन्यवाद दिया।