तेज आंधी में गंगा नदी में नाव पलटी, दो की मौत, पांच लोग अब भी लापता

पटना। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित उमानाथ गंगा घाट के पास गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया।  खबर है कि गंगा नदी में लगभग 14 लोगों को लेकर जा रही एक नाव तेज आंधी और तेज हवाओं के कारण बीच धारा में पलट गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। अचानक तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव संतुलन खो बैठी और नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग और नाविक तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि “नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे। करीब सात लोगों के डूबने की आशंका है। read more:https://worldtrustednews.in/two-innocent-children-who-went-to-graze-goats-were-attacked-by-a-wild-animal-but-they-narrowly-escaped/ दूसरी नाव की मदद से कुछ लोगों को बचाया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने लोग डूबे हैं।” बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने कहा कि नाव पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा, “तेज हवा के कारण एक छोटी नाव पलट गई। नाव पर 14 लोग सवार थे। सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो शव बरामद किए गए हैं। पांच अन्य लोग अब भी लापता हैं।” घटना के बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने लोगों से नदी में यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने और खराब मौसम में नाव यात्रा से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *