भव्य ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन, पथ विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए स्टॉल

गाजियाबाद। शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वनिधि महोत्सव’ के तहत आज दिनांक 06 नवम्बर 2026 को गाजियाबाद नगर निगम परिसर में भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, कौशल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की। महोत्सव में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगभग 40 पथ विक्रेताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर नगर आयुक्त, नगर निगम गाजियाबाद एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पथ विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों, स्वनिधि क्रेडिट कार्ड धारकों तथा डिजिटल लेन-देन के माध्यम से सफलतापूर्वक व्यवसाय संचालित करने वाले पथ विक्रेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।महोत्सव के दौरान शासन के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इनमें नुक्कड़ नाटक, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां शामिल रहीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पथ विक्रेताओं को योजना के लाभ, डिजिटल लेन-देन तथा स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करना, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए मंच उपलब्ध कराना रहा।

परियोजना अधिकारी
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), गाजियाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *