नई दिल्ली। चैंपियन श्याम लाल कॉलेज ने दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।श्याम लाल कॉलेज ने प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव पाया।सुपर लीग के अंतिम लीग मैच में श्याम लाल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 9-0 से हराकर पूरे अंक अर्जित किए।श्याम लाल कॉलेज की तरफ से प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन गोल, नंदकिशोर ने दो गोल और मोहम्मद आमिर, भूपेंद्र, हर्ष यादव और कप्तान के. रोहित ने एक- एक गोल किया।गोल औसत के आधार पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को दूसरा स्थान मिला और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।मेजबान श्याम लाल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर की घोषणा के अनुसार पहले तीन स्थानों पर रही टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए।आखिरी दिन सुपर लीग के मैच में श्रीराम कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 4-1 से हराया।read more:https://pahaltoday.com/sdm-holds-public-meeting-in-bambhiva-all-three-cases-resolved-on-the-spot/बारिश की वजह से श्याम लाल कॉलेज का मैदान गीला होने के कारण अंतिम दिन के मैच पूर्वी दिल्ली के झिलमिल एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेले गए। संभवतः यह पहला मौका था जब दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेले गए। जिससे खिलाड़ियों को अलग और अच्छा अनुभव मिला।