महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा संचालित पंडित दीनानाथ मिश्र इंटर कॉलेज में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की शपथ ली।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराया गया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय के मार्गदर्शन तथा शिक्षिका मनप्रीत कौर एवं शिक्षक अभिषेक चौधरी, अनुज बालियान, बेबी शर्मा और सुनीता भारती सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
मीडिया सेल
एमजेपी आर यू