जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी महाविद्यालयों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना विश्वविद्यालय एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों की सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय समय से परीक्षा कराने और परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों को अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से 30 एवं 31 अक्टूबर को महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की कनेक्टिविटी की जांच की जाएगी। उन्होंने सभी महाविद्यालयों को निर्देशित किया कि वे सीसीटीवी व्यवस्था और उसकी कनेक्टिविटी को दुरुस्त रखें, ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो।परीक्षा नियंत्रक ने यह भी कहा कि सभी महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म निर्धारित समयसीमा के भीतर भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया, जिससे परीक्षा आयोजन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।बैठक में ऑनलाइन गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद के प्राचार्य जुड़े रहे।