डायनामिक प्रोग्रामिंग से समस्याएं बनती हैं आसान : डॉ. कल्पना जौहरी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय एवं आई ईईई स्टूडेंट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सीएसई एवं आईटी के विद्यार्थियों के लिए डायनामिक प्रोग्रामिंग विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता सी-डैक नोएडा की वैज्ञानिक-एफ डॉ. कल्पना जौहरी ने डायनामिक प्रोग्रामिंग के तकनीकी पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक कैसे जटिल समस्याओं को छोटे-छोटे भागों में तोड़कर हल करती है। उन्होंने इसके दो प्रमुख सिद्धांतों – ओवरलैपिंग सब-प्रॉब्लम्स और ऑप्टिमल सबस्ट्रक्चर की व्याख्या की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteडॉ. जौहरी ने मेमोइजेशन और टेबुलेशन तकनीक के अंतर को उदाहरणों सहित स्पष्ट किया तथा 0/1 नैपसैक, लॉन्गेस्ट कॉमन सबसीक्वेंस जैसी समस्याओं में इसके उपयोग को बताया। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और प्रतियोगी प्रोग्रामिंग में बड़े पैमाने पर होता है। मुख्य वक्ता ने कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में नई शोध की संभावनाओं के बारे में चर्चा किया और भविष्य की संभावनाओं पर भी चर्चा किया। छात्रों ने इस विशेष व्याख्यान में पूरी रुचि से प्रतिभाग किया और व्याख्यान के अंत में अपने प्रश्नों को भी पूछा।कार्यक्रम का संचालन संयोजक रविकान्त यादव, द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिव्येंदु मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ प्रशांत यादव, डॉ संतोष यादव, डॉ ज्ञानेंद्र पाल, डॉ सुनील यादव, पूर्णेन्द्र श्रीवास्तव, दीप्ति पांडे, अशोक यादव, दिलीप यादव, प्रवीण पांडे, कृष्ण कुमार यादव सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *