एक राष्ट्र, एक एसोसिएशन के संदेश के साथ निकली दंत चिकित्सकों की यूनिटी रैली

मेरठ,इंडियन एसोसिएशन ऑफ कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स (आईएसीडीई) की ओर से देशभर के दंत चिकित्सकों को एकजुट करने के उद्देश्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रव्यापी यूनिटी रैली निकाली जा रही है। रैली के माध्यम से दंत चिकित्सकों के बीच एकता, आपसी सहयोग और पेशेवर सौहार्द को बढ़ावा देते हुए एक राष्ट्र, एक एसोसिएशन का संदेश दिया जा रहा है।इसी क्रम में चंडीगढ़ की टीम के डॉ. सचिन पास्सी, डॉ. अमनदीप उप्पल और डॉ. राजेश जोशी ने आईएसीडीई का यूनिटी ध्वज आईटीएस डेंटल कॉलेज, मुरादनगर के प्रतिनिधियों को सौंपा। आईएसीडीई की कार्यकारिणी समिति की सदस्य और कालका डेंटल कॉलेज, मेरठ के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पन्ना मंगत ने ध्वज प्राप्त कर इसे कालका डेंटल कॉलेज पहुंचाया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इस पहल को कालका ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डीन डॉ. पुरुषोत्तम झा, प्राचार्य डॉ. राकेश कृष्ण गुप्ता, फार्मेसी विभाग के उप-प्राचार्य डॉ. प्रांजल सिंह, आईडीएसटी मोदीनगर के विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि मनन और डीजे डेंटल कॉलेज, मोदीनगर के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल टींगरा सहित विभिन्न दंत महाविद्यालयों के विभागाध्यक्षों का सहयोग मिला।यूनिटी रैली दिल्ली से होते हुए जयपुर की ओर आगे बढ़ी। इस दौरान डेंटालिया डेंटल क्लिनिक और डॉ. दुग डेंटल क्लिनिक ने ध्वज हस्तांतरण के प्रमुख केंद्रों के रूप में भूमिका निभाई। इस पहल का उद्देश्य दंत चिकित्सा समुदाय में एकता, आपसी सम्मान और सामूहिक प्रगति की भावना को मजबूत करना है।इस राष्ट्रव्यापी अभियान की परिकल्पना डॉ. किरण कुमार ने की। डॉ. दिव्येंदु मजूमदार, डॉ. मोहन और एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से इस पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, यह अभियान दंत चिकित्सकों को साझा मंच पर लाने और कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एवं एंडोडॉन्टिक्स के विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *