गांधी जयंती‘स्वच्छ भारत दिवस’के अवसर पर दिलायी गई स्वच्छता जागरूकता की शपथ

गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित डॉ०के एन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज मे गांधी जयंती ‘स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम के तहत’35 यू पी वाहिनी एन सी सी के कमान अधिकारी कर्नल वी एन शुक्ला एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य एस,सी अग्रवाल के निर्देशन एवं एन सी सी अधिकारी प्रवीण जैनर के नेतृत्व में एक स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के एन सी सी कैडेट्स एवं छात्रों को स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत अपने घर,मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में मदद करने हेतु शपथ दिलायी साथ ही समय समय पर श्रमदान करने एवं अन्य लोगों को भी श्रमदान के लिए जागरूक करने और स्वच्छता की इस मुहिम में आगे आने के लिए प्रेरित करने का काम किया।इस दौरान एनसीसी कैडेटसों द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर मे सफ़ाई अभियान चलाकर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ सतीश चंद अग्रवाल ने छात्रों एवं कैडेट्स को इस राष्ट्रव्यापी मुहिम में सहयोग करने की अपील करते हुए सभी से अपने परिवेश में साफ़ सफ़ाई करने का आह्वान किया।इससे पूर्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सत्य और अहिंसा के पुजारी,महान दार्शनिक,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादगी एवं सज्जनता के प्रतीक,जय जवान जय किसान का नारा देने वाले देश के दित्तीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए छात्रों,कैडेटस,शिक्षक- शिक्षिकाओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनकी जन्म जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ प्रेषित की।इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव कुमार,डॉ नीतू ,तेजवीर,इरशाद,राजीव कुमार आदि ने अपने विचार रखें तथा छात्रों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक,कार्यालय सहयोगी एवं एनसीसी कैडेट्स का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *