उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अपर स्थानिक आयुक्त श्री रमेश सिंह रावत ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।अपर स्थानिक आयुक्त श्री रमेश सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन, उनके आदर्श एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। सत्य, अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के उनके सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *