बिरनो पुलिस ने नौ गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में नौ वांछित वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में शंकर व मंगरू निवासी बद्धोपुर भोजउपुर, हरिभजन राजभर निवासी नसरतपुर, कैलाश निवासी गौरयापारा, सर्वजीत व जंगीराम निवासी कहोतरी/नसरतपुर, बिद्दू निवासी बिरनो, अवधेश यादव निवासी इनवां (तियरा) तथा समरजीत यादव निवासी बिरनो शामिल हैं।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह और उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति मय हमराह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *