जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा बुधवार को प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों से उनकी स्थिति की जानकारी ली गई।पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से संबंधित अधिकारियों से जुड़कर शिकायतों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए निर्धारित समयसीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित रूप से निगरानी की जाए और कार्रवाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *