ललितपुर- पुलिस अधीक्षक ने संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में ए एस पी कालू सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागर ललितपुर में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर जनपद ललितपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) का प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य बधिर एवं श्रवण बाधित नागरिकों की शिकायतों, आपातकालीन परिस्थितियों एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हुए उनके साथ प्रभावी, सुगम एवं सम्मानजनक पुलिस संचार सुनिश्चित करना है।यह पहल बधिर एवं श्रवण बाधित नागरिकों को पुलिस सेवाओं तक समान एवं प्रभावी पहुंच प्रदान करने तथा पुलिसकर्मियों में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।