महराजगंज तराई। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 11 से 22 सितंबर तक आयुर्वेद दिवस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान राजकीय यूनानी चिकित्सा केंद्र महराजगंज तराई में आयुष पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम चौपाल एवं निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली में आयुर्वेद के महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान आयुष पद्धति की ऊर्जा एवं गौरव के प्रतीक के रूप में दीप प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त प्रोफेसर अब्दुल लतीफ ने “आयुष जड़ी-बूटियों के थर्मोलेबल एंटीबायोटिक घटकों को अधिकतम करने के लिए जोशांदा बनाने की अभिनव हरित पद्धति” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette हाइब्रिड वेबिनार में भी प्रतिभागियों ने सहभागिता की।वहीं, राजकीय यूनानी चिकित्सा केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सना जकी की तैनाती के बाद क्षेत्रीय मरीजों को निशुल्क उपचार का लाभ मिल रहा है। केंद्र पर पिछले कई महीनों से चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। करीब दो माह पूर्व डॉ. सना जकी की तैनाती के बाद मरीजों को नियमित जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है।डॉ. सना जकी ने बताया कि बुधवार को केंद्र पर क्षेत्र से पहुंचे करीब 30 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सक की तैनाती से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलने लगी है। आयुष दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों से लोगों में आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।