अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने शुक्रवार को जनपद के सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारियों तथा समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में होने वाले अपराधों की प्रकृति, अपराधियों की गतिविधियों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों, टॉप-10 अपराधियों, गुंडा, माफिया तथा अन्य चिन्हित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी और कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुरक्षा एवं साक्ष्य संकलन की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें कंट्रोल रूम से लिंक करने, कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने तथा पुलिस बीट प्रणाली को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।इसके अलावा पुलिस पेंशनरों की बैठक, जनसुनवाई प्रार्थना पत्र, आईजीआरएस, ऑपरेशन दृष्टि और ऑपरेशन त्रिनेत्र सहित अन्य पुलिस कार्यों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
अपराध समीक्षा बैठक के बाद पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न थानों और शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *