चिरैयाकोट, स्थानीय शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अन्तर्गत स्थित मा o विक्रांत सिंह रिशु सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गोद लिए गए विद्यालय पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालय प्रांगण में श्री अजय कुमार सिंह प्रतिनिधि मा o विक्रांत सिंह रिशु जी एमएलसी ने 130 कामिनी पौधा और 8 ग्रीन कैक्टस का पेड़ लगाकर ग्रीन स्कूल मुहिम में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किये साथ ही बच्चों से अपील किए कि आप सभी धरती मां को आभूषण के रूप में पेड़ लगाकर उसकी रक्षा करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभावें । अन्त में विद्यालय परिवार के तरफ़ से प्रतिनिधि महोदय को एक पेड़ प्रतीक चिन्ह के रूप मे प्रदान किया गया। इस मौके पर श्री शिव शंकर सिंह अध्यक्ष प्रबंध समिति, मु o अयूब खां प्र o अ o, बलिराम चन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ, अभिषेक सिंह, प्रदीप, बसन्त वैष्णव, ओपी मौर्य, अंजू सिंह, सुशीला, सीमा, विभा सिंह सहित बच्चों ने ग्रीन स्कूल मुहिम में अपना योगदान दिया।