*‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत थाना भीरा पुलिस की बड़ी सफलता: 04 घंटे के भीतर लावारिस मिले 14 वर्षीय बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया*

जनपद लखीमपुर खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा व अपह्रत बालक बालिकाओं की शीघ्र व सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशों एवं ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष भीरा अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना भीरा पुलिस द्वारा तत्परता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए 04 घंटे से भी कम समय में लावारिस हालत में मिले एक 14 वर्षीय बालक के परिजनों की खोज कर उसे सकुशल सुपुर्द किया गया। थाना भीरा क्षेत्रान्तर्गत भीरा-कुकरा मार्ग पर स्थित जंगल के किनारे एक 14 वर्षीय बालक लावारिस अवस्था में पाया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/बालक अत्यधिक भयभीत था तथा स्पष्ट बोलने में असमर्थ होने के कारण केवल अपना नाम बता पा रहा था। भीरा पुलिस टीम ने तत्काल अथक प्रयास व स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर महज 04 घंटे के भीतर बालक के परिजनों का पता लगाया और बच्चे को उसके परिवार के सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई।
*लावारिस मिले बालक का विवरण:*
अमन सोनी पुत्र संजय सोनी उम्र लगभग 14 वर्ष पता गजेंद्रपुरी कॉलोनी, थाना गोला, जनपद खीरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *