बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं का टीकाकरण, 200 से अधिक पशुओं को लगी LSD वैक्सीन

नवाबगंज, उन्नाव। बाढ़ प्रभावित गांवो सहित अन्य में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाया। विभागीय टीम ने भितरेपार, खजूर, बरेला, मोहनीखेड़ा और शिवशढ़ गांव पहुंचकर छोटे-बड़े 200 से अधिक पशुओं को लुंपी स्किन डिजीज (LSD) की वैक्सीन लगाई।मोबाइल वेटनरी वैन के पशु चिकित्सक डॉ. अंकुर सिंह और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने गांवों में पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण किया। इस दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी सुजाता गौतम, प्रदीप कुमार, राहुल, संदीप और सतीश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
बाढ़ के बीच पशुओं की सेहत पर नजर
बाढ़ और जलभराव के बीच पशुओं में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ाई है। टीम ने टीकाकरण के साथ पशुपालकों को लुंपी स्किन डिजीज के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। पशुपालकों से पशुओं की साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की गई।
अभियान में ग्राम पंचायत प्रधान, प्रशासक और लेखपाल का भी सहयोग रहा। विभाग की टीम ने ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *