सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा का आंदोलन बनाने पर जोर

सोनभद्र। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी और परिणामपरक बनाने को लेकर मंगलवार को प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव से शहर तक जनसेवा और जनकल्याण का प्रभाव दिखाई देना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान रक्तदान, दिव्यांगजन कल्याण शिविर, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा-युवा संवाद, रोजगार व आजीविका तथा जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइनमें युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों और लाभार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियों को डिजिटल माध्यम से भी प्रचारित करने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित कार्यक्रम महज औपचारिकता न बनें, बल्कि उनका सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने और विभागों में बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने अभियान की विभागवार कार्ययोजना, निर्धारित तिथियों और नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, विकासखंड और जनपद स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, स्वच्छता, रोजगार, युवा सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में एमएलसी विनीत कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *