शक्तिनगर, सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम और सीआईएसएफ शक्तिनगर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट तरुण दत्त ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम है। उन्होंने दीपावली के मद्देनजर छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों से आग से बचाव के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर फायर अजीत आनंद और सब इंस्पेक्टर फायर पवन मद्धेशिया ने अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से आग पर नियंत्रण का डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और आग लगने की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके सीखे। परिसर प्रभारी डा. प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि आए दिन आगजनी की घटनाओं में जान-माल का नुकसान होता है। ऐसे में अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण बेहद उपयोगी और जरूरी है। कार्यक्रम सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। संचालन एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक डा. विनोद कुमार पाण्डेय, डा. मानिक चंद पाण्डेय, डा. प्रभाकर लाल, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डा. आनंद प्रिया सिंह, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. रजनीकांत समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।