रसूलाबाद क्षेत्र के कहिजरी में धूमधाम हुई गणपति की स्थापना

 पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद गणेश महोत्सव में जब बप्पा हम आपके बीच आते हैं तो हमको खुशी होती है और जब उन्हें विदा करते हैं तो आंखें भी भर आती हैं। यह पर्व हमारे लिए भावात्मक है।  यह बात जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कही। रसूलाबाद क्षेत्र के कहिंजरी कस्बा स्थित बजरंग पार्क में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल गणेश महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ हुआ। आसपास के पूरे क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका यह आयोजन इस बार भी क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने प्रथम पूजक के रूप में गणपति बप्पा का विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, भगवान श्री गणेश न केवल हमारे प्रथम पूज्य देवता हैं, बल्कि उन्होंने एक आदर्श और आज्ञाकारी पुत्र होने का भी संदेश दिया है। हम सभी को उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इस मौके पर व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे,गजानन सेवा समिति के अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आलोक बाजपेयी,  सदस्य जिला पंचायत विश्राम सिंह यादव मटल्लू, प्रबंधक कृष्ण गोपाल गुप्ता, संरक्षक बबोल मिश्रा, अजय कुमार शुक्ला, किशन मिश्रा, गोपाल बाजपेई, सर्वेश शर्मा, प्रीतू दीक्षित, राघव अग्निहोत्री, सत्यनारायण गुप्ता, श्याम मोहन दुबे विशाल गुप्ता, अखिलेश शर्मा, लालजी शर्मा, उत्तम शुक्ला,लाल जी गुप्ता,  रामजी पांडेय, पंकज सविता, गोपाल सहित अनेकों भक्त रहे। इसी प्रकार इसके बाद वे पुलिस चौकी कहिंजरी के सामने जय भोले भंडारी कमेटी के द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचीं। जहां क्षेत्र की विधायक पूनम संखवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सहभागिता भी देखने को मिली। इस दौरान  अध्यक्ष कुंवर सिंह सेंगर, सचिन गुप्ता,  रमाकांत शुक्ला,मनीष शुक्ला,सहअध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह,उपप्रबंधक राघव बाजपेई जी, मंडल संरक्षक रामपाल निषाद,  हरी लाल यादव, प्रमोद दीक्षित, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, हरिशंकर कमल, महामंत्री आर के कमल, मोनू पांडेय राहुल सिंह तोमर नरसिंह चौहान , कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र शुक्ला, मंत्री अवनीश कुशवाहा, राहुल शर्मा, मुकेश कमल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *