किरतपुर । नगर में नन्द महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव में श्री कृष्णा के भजनो का गुंणगान किया गया। कार्यक्रम में महाकाल की भव्य आरती व सुन्दर सुन्दर झाकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तों द्वारा महोत्सव में आने वाले भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया।शनिवार की देर रात्रि लगभग 9 बजे नगर में श्री नन्दलाल मंदिर समिति द्वारा नन्दलाल देवता मंदिर पर नन्द मोहोत्सव का आयोजन किया गया। नन्दमहोत्सव का शुभारंभ अरविन्द वर्मा, संजीव वर्मा,राकेश गोयल, हिमेन्द्र चौधरी, प्रदीव अग्रवाल व संजय जैन ने सयुक्त रूप से लड्डू गोपाल कि प्रतिमा के समक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ।नन्द महोत्सव में माताओ बहनो ओर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव में भगवान कृष्णा के भजनो से वातावरण भक्तिमय हो गया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/प्रभु के भजनो पर भक्त मस्त होकर झूम उठे। नन्दमहोत्सव मे मुरादाबाद से आए राहुल कुमार वेष्णवी काला मंच के कलाकारों कि टीम द्वारा महोत्सव का शुभारम्भ गणेश वंदना से किया गया।मंच का संचालन पुनीत जैन ने किया।उसके पश्चात् में सुन्दर सुन्दर झांकियां जिसमे गणेश वंदना,तिरुपति बाला जी,कृष्ण लीला,सीता स्वयंवर,राम लला का सूर्य तिलक, वेष्णोदेवी लीला, राधा कृष्ण खाटू श्याम झांकी,शिव बारात,नंदी नृत्य व महाकाल भस्म आरती आदि सुन्दर सुन्दर झांकियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई।महोत्सव में मुख्य रूप से राजेश वर्मा,संजीव वर्मा,विपिन अरोरा,सुरेश अरोड़ा,विजय कालरा,संजय कालरा,ऋषभ सिंघल,नरेश कालरा,अतुल रस्तौगी,सुधीर अग्रवाल,विकास वर्मा,अंकुर रस्तोगी,गौरव पाराशर, अंकित चौधरी,अनूप रस्तोगी, अनमोल अरोड़ा,नवनीत मित्तल, अमन अरोड़ा, शुभम कालरा, कपिल रस्तोगी,आदित्य वर्मा, सुमित वर्मा, यश अग्रवाल, अभिषेक जैन,अंकुश जैन,उशांक चड्ढा,सुन्दर गोयल,दीपक अरोरा, अंकित वर्मा, विनय वर्मा ,अंकित रस्तोगी,आशीष अग्रवाल,पंकज कालरा, राजीव अग्रवाल,सागर माहेश्वरी,अल्पना अरोरा,निधि कालरा, सीमा कालरा,शुबरा अग्रवाल,दामनी कालरा आदि भक्तजन मौजूद रहे।