यज्ञशाला निर्माण से धार्मिक आयोजन को मिलेगा नया आयाम

महराजगंज। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरनामपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर में पक्की यज्ञशाला बनने से धार्मिक आयोजनों के लिए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में होने वाले यज्ञ, हवन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग सेआयोजित किए जा सकेंगे।  कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज में आस्था और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मंदिर से जुड़े श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने यज्ञशाला निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे गांव के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख बृजमनगंज उदय राज यादव सहित क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *