फिरोजाबाद ने मैनपुरी को 6-0 से हराकर जीत से की शुरुआत

*फिरोजाबाद*। पुलिस लाइन के ग्राउंड पर शुक्रवार से आगरा जोन की 19वीं अंतरजनपदीय महिला एवं पुरुष पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में आगरा जोन की आठ पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी आगरा परिक्षेत्र आगरा शैलेश कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे आयोजन सचिव के रूप में मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को मान प्रणाम किया। इसके बाद फिरोजाबाद टीम के कप्तान अभिषेक ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई।उद्घाटन मैच फिरोजाबाद और मैनपुरी पुलिस हॉकी टीम के बीच खेला गया। इसमें फिरोजाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी को 6-0 से करारी शिकस्त दी। जीत के साथ फिरोजाबाद ने प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू किया।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर राजपत्रित अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य, टीम मैनेजर और विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *