नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अंतर्गत संचालित ‘हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम’ के तत्त्वावधान में कॉलेज के सम्मेलन कक्ष में आयोजित ‘फिल्म स्क्रीनिंग और चर्चा’ नामक अकादमिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ने न केवल वर्तमान मीडिया छात्रों की वैचारिक परिपक्वता को एक नया आयाम दिया, बल्कि दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए समाज की वास्तविकताओं को पर्दे पर उतारने के प्रयासों को भी बेहद प्रभावशाली ढंग से रेखांकित किया जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में दो अलग-अलग विषयों पर आधारित लघु फिल्मों निर्देशक अंकित यादव द्वारा निर्देशित विचारोत्तेजक और आत्म-विश्लेषण परक फिल्म ‘आईना’ तथा युवा निर्देशक टिंकू द्वारा निर्देशित पारिवारिक और मानवीय संवेदनाओं को छूने वाली संवेदनशील फिल्म ‘यांग फ़ादर’ का अत्यंत सफल और भावोत्तेजक प्रदर्शन किया गया,।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/जिससे सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को आधुनिक सिनेमाई तकनीकों, पटकथा लेखन की बारीकियों और समाज पर मीडिया के गहरे प्रभावों को बहुत ही निकटता से समझने का अनमोल अवसर प्राप्त हुआ इन दोनों फिल्मों की स्क्रीनिंग के तत्काल उपरांत एक विस्तृत, खुली और बौद्धिक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय और मुखर सहभागिता दर्ज कराते हुए सिनेमा के सामाजिक उhttps://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/त्तरदायित्व, कलात्मक अभिव्यक्ति और तकनीकी उत्कृष्टता जैसे विभिन्न पहलुओं पर गहन मंथन किया और यह निष्कर्ष निकाला कि कैसे आज के दौर में लघु फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनमानस को जागरूक करने का एक बेहद सशक्त माध्यम बनती जा रही है और अंततः विभाग की योग्य एवं दूरदर्शी संयोजिका प्रो. शशि रानी तथा ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी शिक्षक प्रभारी प्रो. बिजेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व, सुव्यवस्थित प्रबंधन और मूल्यवान मार्गदर्शन में संपन्न हुआ यह पूरा कार्यक्रम न केवल मीडिया के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान का एक उत्कृष्ट स्रोत साबित हुआ बल्कि भविष्य में ऐसे वैचारिक और सृजनात्मक आयोजनों को निरंतर जारी रखने के स्पष्ट संकल्प के साथ एक बेहद सकारात्मक, प्रेरणादायक और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।