उन्नाव। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत उन्नाव पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 120 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बुधवार को सभी मोबाइल उनके संबंधित स्वामियों को सुपुर्द कर दिए।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सभी थानों पर टीम गठित कर गुम मोबाइलों की शिकायतें CEIR पोर्टल पर दर्ज कराने और उनकी बरामदगी के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेंद्र लाल के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अगस्त तक 488 मोबाइल, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये थी, बरामद किए जा चुके थे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबुधवार को 120 और मोबाइल बरामद होने के बाद इस वर्ष अब तक कुल 608 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।बरामद मोबाइलों में आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रियलमी, टेक्नो, लावा, रेडमी, मोटोरोला, आईटेल, इनफिनिक्स, वनप्लस, आईक्यूओ, नथिंग, पोवा और पोको समेत विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।
पिछले साल भी 525 मोबाइल बरामद
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में भी 525 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये थी। पुलिस का कहना है कि गुम मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए थानों और सर्विलांस टीम को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।