पत्नी ने शराब से टोका तो किसान ने निगला कीटनाशक, मौत

नवाबगंज, उन्नाव: अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हरचंदपुर गांव निवासी चंद्रशेखर (45) पुत्र रामनरेश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक की पत्नी गोमती के अनुसार, मंगलवार दोपहर चंद्रशेखर शराब पीकर घर पहुंचे थे। इस पर पत्नी ने उन्हें शराब पीने से मना किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसी बात से नाराज होकर चंद्रशेखर ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।चंद्रशेखर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गोमती, दो बेटियां रिंकी व शालू और एक बेटा आदर्श को छोड़ गए हैं।कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *