गंज । श्री विदुर गुरु गृह इण्टर कालेज दारानगर विदुरकुटी में गत दिक्स एन सी सी के बी सर्टिफिकेट के लिए भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
30 यूपी बटालियन एन सी सी बिजनौर के कर्नल रोहिताश शर्मा के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया में लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया । भर्ती प्रक्रिया में पहले अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन को मापा गया । इसके बाद शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यार्थियो की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया । इस अवसर पर आयोजित दौड़ का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य कैलाशचंद व ए एन ओ निरंजन लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। बटालियन की ओर से जेसीओ दिल कुमार राय व हवलदार मुकेश सिंह बिष्ट ने भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न कराई । प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र की सेवा का भाव विकसित करती है । उन्होंने चयनित प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की ।