क्यूएस इंडिया कॉलेज रेटिंग्स में आरकेजीआईटी को प्रतिष्ठित डायमंड रेटिंग

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी), गाजियाबाद ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित QS India College Ratings में डायमंड रेटिंग प्राप्त की है। आरकेजीआईटी ने यह प्रतिष्ठित रेटिंग अपने प्रथम चक्र में ही हासिल की और इस उपलब्धि के साथ गाजियाबाद का पहला संस्थान बनने का गौरव प्राप्त किया है।यह उपलब्धि आरकेजीआईटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, उद्योग-अकादमिक सहयोग और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान संस्थान में गुणवत्ता-केंद्रित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को निरंतर मजबूत करने के प्रयासों को भी रेखांकित करता है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे संस्थान के चेयरमैन श्री दिनेश गोयल जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा वाइस चेयरमैन, आरकेजीआईटी ग्रुप, श्री अक्षत गोयल के दूरदर्शी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग सहभागिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में निरंतर नए मानदंड स्थापित कर रहा है।इस उपलब्धि को साकार करने ।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/में एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा तथा डीन-एक्रेडिटेशन डॉ. रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही, आरकेजीआईटी के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सभी हितधारकों की सामूहिक मेहनत इस सफलता की आधारशिला रही है।इस अवसर पर श्री अक्षत गोयल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि QS India College Ratings में डायमंड रेटिंग प्राप्त करना पूरे आरकेजीआईटी परिवार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रबंधन, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान को भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। आरकेजीआईटी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक, कौशल-आधारित एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।आरकेजीआईटी प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर पूरे संस्थान परिवार को बधाई देते हुए कहा कि डायमंड रेटिंग उत्कृष्टता की यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की प्रेरणा है। संस्थान भविष्य में भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *