थाना ट्रोनिका सिटी,पुलिस द्वारा दुष्कर्म के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी के थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के उपरांत घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। बदमाशों के कब्जे से 2तमंचे,2 जिंदा कारतूस व चले हुए कारतूसों के दो खोखे सहित चोरी की स्कूटी बरामद की गई। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्तगण की तलाश हेतु मुखबिर की सूचना पर खानपुर जंगल के पास चेकिंग की जा रही थी कि तभी स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/और भागते हुए पुलिस टीम पर फायर करने लगे जिसमें पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान हुयी मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी,जिसके पश्चात पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम गुलजार पुत्र मुस्ताक, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, सुधीर एनक्लेव,रामपार्क दूसरे बदमाश ने अपना नाम एहसान पुत्र कल्लू उर्फ नदीम पता उपरोक्त ही बताया।दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध 02तमंचे,02 खोखा कारतूस,02 जिन्दा कारतूस व चोरी की स्कूटी बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *