गाजीपुर। लुढीपुर-मसोने के पास करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त नहर पुलिया के पिलर और वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गांव के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया की रेलिंग की मरम्मत अब वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद कराई जाएगी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर देवकली पम्प नहर खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने इस संबंध में जानकारी दी है।अधिशासी अभियंता के अनुसार देवकली मुख्य नहर के किलोमीटर 3.550 पर स्थित पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसकी मरम्मत वार्षिक अनुरक्षण मद से वर्षा ऋतु के उपरांत कराई जाएगी। वहीं वीरबलपुर-कहोतरी चट्टी मार्ग पर मदनपुर गांव के सामने राजापुर रजवाहा के किलोमीटर 6.850 पर बनी नहर पुलिया के दोनों हिस्सों की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त है।विभाग ने बताया कि इस पुलिया के पैरापेट की मरम्मत 5 जनवरी 2026 को कराई गई थी। यह पुलिया ग्रामीण सड़क पर आवागमन के लिए बनाई गई है, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन के कारण इसका पैरापेट दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया। विभाग द्वारा अब वर्षा ऋतु के बाद वार्षिक अनुरक्षण मद से इसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया है।विभाग ने स्पष्ट किया कि दोनों स्थानों पर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराकर आवागमन की स्थिति को बेहतर किया जाएगा।