साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से 4,500 रुपये की ठगी की रकम वापस

गाजीपुर नोनहरा। ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले में नोनहरा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई 4,500 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की टीम का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, शक्करपुर निवासी अभिषेक पासवान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए 4,500 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33107250079328 दर्ज कराई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/शिकायत का संज्ञान लेते हुए थाना नोनहरा की साइबर हेल्प डेस्क के प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित प्रक्रिया पूरी करते हुए ठगी की गई पूरी धनराशि 4,500 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी।धनराशि वापस मिलने के बाद अभिषेक पासवान ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क थाना नोनहरा की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *