परंपरा, उद्यमिता और नई तकनीक के समन्वय से विकसित होगा आयोजन उद्योग : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

कोटा।लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कोटा में राजस्थान के 16वें प्रांतीय महाधिवेशन एवं टेंट एंड डेकोर एक्सपो 2026 तथा अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो 2026 के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि टेंट एवं डेकोर व्यवसाय केवल आयोजन और सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे बड़ी संख्या में कारीगर, तकनीशियन, व्यापारी और अन्य लोग जुड़े हुए हैं। यह क्षेत्र रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।ओम बिरला ने कहा कि बदलते समय के साथ किसी भी व्यवसाय को नई तकनीक, आधुनिक डिजाइन, डिजिटल माध्यम, बेहतर प्रबंधन और नवाचार को अपनाना होगा। देशभर से एक हजार से अधिक टेंट व्यवसायियों की सहभागिता इस क्षेत्र की व्यापकता और सामर्थ्य को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन व्यवसायियों को अनुभव साझा करने, नई संभावनाओं को समझने और सामूहिक रूप से क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने का अवसर देते हैं।लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आयोजन उद्योग को पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार बनना होगा। ऊर्जा की बचत, पुन: उपयोग योग्य सामग्री, कचरा प्रबंधन और सौर ऊर्जा जैसे उपाय भविष्य के आयोजन उद्योग को अधिक आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बना सकते हैं। इसी दृष्टि से अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो का आयोजन के साथ जुड़ना विशेष महत्व रखता है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ओम बिरला ने कहा कि सौर ऊर्जा भारत के स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार, तकनीकी सेवाओं, स्थापना और रखरखाव सहित अनेक नए अवसर सृजित हो रहे हैं। परंपरागत व्यवसाय के अनुभव और आधुनिक ऊर्जा तकनीक का यह संगम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।लोकसभा अध्यक्ष ने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, संयोजकों और देशभर से आए उद्यमियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परंपरा हमारी पहचान, तकनीक हमारी ताकत, नवाचार हमारी गति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन टेंट एवं डेकोर क्षेत्र के विकास के साथ नए रोजगार और उद्यमिता के अवसरों को भी गति देगा। कार्यक्रम 6 से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *