जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

*फिरोजाबाद*। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी के साथ जिला अस्पताल, सौ सैय्या अस्पताल और 200 सैय्या चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। वार्डों, ओपीडी और परिसर का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
डीएम ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत की। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, इलाज की व्यवस्था और चिकित्सकों व कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ रहे सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू के मरीजों के इलाज की तैयारियों की भी समीक्षा की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंद लिफ्ट, उपकरण या अन्य सुविधाओं को शीघ्र ठीक कराकर सुचारु कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। इनमें लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सुलभ, समुचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *