किरतपुर । क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच, किरतपुर नगर में स्थित रामलीला मैदान के सामने एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जहाँ भारी बारिश के कारण एक मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पुष्तैनी मकान प्रकाश चंद रस्तोगी व उनके भाई सुभाष चंद रस्तोगी का हैजो काफ़ी समय से जर्जर हालत मे खड़ा था, जिसमे काफ़ी समय से प्रकाश चंद रस्तोगी के सुपुत्र देवेश रस्तोगी काबिज थे,।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/जिनके साथ इस मकान में उनकी एक गाय रहते थी । हादसे की आशंका को भांपते हुए उन्होंने समय रहते अपनी गाय को सुरक्षित निकाल लिया और उसे प्राचीन मंदिर की गौशाला में सकुशल छोड़ आए। मकान स्वामी की इस सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।मकान का एक हिस्सा गिरने के बाद, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मकान स्वामी देवेश रस्तोगी ने तुरंत जे.सी.बी. (JCB) मशीन बुलाई। किसी अन्य अनहोनी या हादसे को रोकने के लिए उन्होंने अपनी देखरेख में मकान की बची हुई जर्जर दीवारों को भी सुरक्षित तरीके से नीचे गिरवा दिया। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मकान स्वामी के इस एहतियाती कदम की सराहना की है।