जमानिया। सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “विद्यार्थी बने शिक्षक” गतिविधि रही, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अपने सहपाठियों को पढ़ाया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षण की जिम्मेदारियों को समझा तथा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री सत्य प्रकाश मौर्य एवं प्रधानाचार्य श्री एल. डी. जेना ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण, परिश्रम एवं निष्ठा की सराहना की। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक अवसर बना। इस कर्यक्रम में विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। फोटो