SRNSS पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

 जमानियां। SRNSS पब्लिक स्कूल, बरुइन-जमानियां में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के सम्मान एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी हैं। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर सानिध्य  वैशय जमानिया गाजीपुर, डॉक्टर विजय कुमार सिंह एवं डॉक्टर सचिन सेठ जमानिया मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉक्टर सानिध्य वैशय ने इस अवसर पर बच्चों को पढ़ने और अन्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि अंत मे पढ़ाई की ही जीत होती है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteविद्यालय के प्रबंधक,डायरेक्टर श्री रणविजय सिंह एवं सचिव श्री मनीष तिवारी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। विद्यालय के डायरेक्टर श्री रणविजय सिंह जी ने शिक्षकों के प्रति अपना विशेष आभार जताया और उन्हें राष्ट के निर्माण का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। विद्यालय के सचिव श्री मनीष तिवारी जी ने शिक्षकों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें हमेशा और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री जयप्रकाश चौरसिया और शिवानी तिवारी ने किया। शिक्षकों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान, संस्कार और कृतज्ञता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *