होंडा सिटी कार से 24.9 किलो गांजा बरामद, मऊ के दो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से गांजा ले जाने में प्रयुक्त होंडा सिटी कार और 2070 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष सुहवल कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मेदनीपुर-बारा मार्ग की ओर से आ रही होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 19 पैकेट में कुल 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कार सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयप्रकाश पुत्र स्वर्गीय दलसिंगार और विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम, निवासी पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के विरुद्ध थाना सुहवल में मु0अ0सं0 90/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी में होंडा सिटी कार से 19 पैकेट में 24 किलो 900 ग्राम गांजा तथा 2070 रुपये नकद शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश कुमार मय हमराह तथा उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय मय हमराह, थाना सुहवल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *