देवड़ी अग्निकांड में मृत दोनों बच्चों के परिजनों को मिली आठ लाख की आपदा सहायता

जमानिया। तहसील क्षेत्र के देवड़ी गांव में हुए दर्दनाक अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो नाबालिग बच्चों के परिजनों को प्रशासन की ओर से आपदा सहायता राशि प्रदान की गई। शासन के निर्देश पर दैवीय आपदा कोष (राज्य आपदा मोचक निधि) के तहत दोनों पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए।बताया गया कि विगत दिनों देवड़ी गांव में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग की चपेट में आने से दो नाबालिग बच्चों की झुलसकर असमय मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की।इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता सिंह और अरविंद कुमार सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सहायता राशि के चेक सौंपे और ढांढस बंधाया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने परिवार के सदस्यों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शासन स्तर से मिलने वाली सहायता और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही।अग्निकांड में दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने घटना को बेहद हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन की ओर से त्वरित सहायता राशि उपलब्ध कराना राहत भरा कदम है, हालांकि बच्चों की असमय मौत से हुई क्षति को किसी भी सहायता से पूरा नहीं किया जा सकता।इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, अरविंद कुमार सिंह, संदीप बिंद, अवधेश सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *