सोनभद्र। करमा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 24 वर्षीय अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शाहगंज से बैडाढ़ जाने वाले मार्ग पर बैडाढ़ पुलिया के पास घेराबंदी कर सोनू पुत्र राजकुमार, निवासी नदिहार, थाना करमा, सोनभद्र को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतप्रसाद मिश्रा, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल दिपू कुमार शामिल रहे।