बारिश को लेकर नगर निकाय अलर्ट, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए नगर निकायों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी निकाय क्षेत्र में स्थायी जलभराव की स्थिति नहीं है। इस पर डीएम ने सभी निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की आशंका वाले स्थानों पर पंप समेत आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित रखी जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पानी की निकासी कराई जा सके। डीएम ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जलभराव संबंधी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के दौरान स्वच्छता और जनस्वास्थ्य व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने को कहा।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ सभी वार्डों में नियमित सफाई, नालों-नालियों की सफाई और कूड़ा उठान सुनिश्चित कराने के साथ मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग व कीटनाशकों का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में एकमुश्त समाधान योजना की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र करदाताओं तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सभी नगरीय निकायों में वार्डवार टीमें गठित कर प्रत्येक बकायेदार करदाता को नोटिस उपलब्ध कराया जाए। नोटिस में करदाता के कुल बकाये के साथ व्ज्ै के तहत भुगतान करने पर मिलने वाली छूट और लाभ की धनराशि का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बड़े बकायेदारों और पुराने बकाये वाले करदाताओं से विशेष रूप से संपर्क कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कर जमा कराने तथा योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल समेत नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, अभियंता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *