थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

 मंडावर । थाना प्रांगण में आगामी त्योहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता सीओ बिजनौर अभय कुमार पांडेय ने की तथा संचालन मास्टर सतेन्द्र सिंह ने किया । बैठक में गणमान्य लोग ग्राम प्रधान और पत्रकार एवं पुलिस उपस्थित रहे। बैठक में सीओ सिटी अभय कुमार पाण्डेय ने बोलते हुए कहा कि आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार सभी भाई धूमधाम से और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं ,क्षेत्र में जहा भी जुलूस निकाला जाता है, जुलूस में ज्यादा ऊंची झांकियां और तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग न करें, कोई भी नई परम्परा को लागू नही किया जायेगा । कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ा ही मनमोहक त्योहार होता है। अगर इस त्योहार पर किसी भी व्यक्ति की कोई शिकायत मिलती है, तो उसके ऊपर कार्यवाही भी की जायेगी । वही थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाये और शांति व्यवस्था बनाए रखें । इस अवसर पर क्षेत्र के बहुत से गणमान्य लोग ग्राम प्रधान और पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *