यूनिवर्सल अकादमी में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बिजनौर । यूनिवर्सल अकादमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पाँच के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकी एवं मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी गई।विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से कालिया नाग के दमन एवं कंस वध की लीला को जीवंत कर दिया। बच्चों के अभिनय, संवाद एवं प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा एवं उत्साह का परिचय दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा अध्यापिकाओं भावना एवं रीना मैडम का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुज त्यागी एवं उप-प्रधानाचार्या खुशबू कर्णवाल ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *