जमानियां। कोतवाली कार्यालय में व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी, नारायण दास चौरसिया सहित आदि नागरिकों और संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह को गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने नए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कार्यभार संभालने की बधाई दी। इस दौरान मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी ने क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उक्त मौके पर नवागत प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए। कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और कोतवाली में आने वाले हर फरियादी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुशल नेतृत्व में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को भयमुक्त वातावरण मिलेगा। आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं देता हूँ।