गंगा का जलस्तर बढ़ा तो प्रशासन हुआ अलर्ट, पक्का बलुआ व श्मशान घाट पर बैरिकेडिंग

जमानियां। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसडीएम निधि एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा के सख्त निर्देश पर नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट सहित श्मशान पक्का घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत रस्सी के माध्यम से जालीदार बैरिकेडिंग कराई गई है। घाट के आसपास नावों से निगरानी की भी ठोस व्यवस्था की गई है।गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर पक्का बलुआ घाट पर दर्जनों नावों को स्नान घाट के समीप पानी में लंबी कतार में बांधा गया है। इसके साथ ही स्थानीय मल्लाह और गोताखोरों को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। प्रशासन की ओर से लोगों को नदी के गहरे पानी और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभागीय अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ बाढ़ प्रभावित एवं संभावित प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को नदी के गहरे पानी और तेज बहाव में जाने से बचना चाहिए। स्थानीय गोताखोरों और मल्लाहों को तैयार रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके।उन्होंने बताया कि जलस्तर पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। तहसील कर्मचारी लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में निचले इलाकों को समय रहते खाली कराया जा सके।लेखपाल राहुल कुमार ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से अपील की कि प्रशासन की ओर से जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित की जा रही सूचनाओं पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।इस दौरान लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा, पालिका कर्मी दानिश मंसूरी, सफाई नायक रमेश रावत सहित दर्जनों गोताखोर एवं मल्लाह नाव लेकर पक्का बलुआ घाट पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *