युसीजी बिल के विरोध में सवर्ण समाज उतरा सड़कों पर, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नगीना। यूजीसी बिल के विरोध में सभी सवर्ण समाज के लोग सड़कों पर उतरे विरोध प्रदर्शन के बद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रिंस कुमार को सौंप कर यू.सी.जी वापस करने व आर्थिक आधार आरक्षण व्यवस्था किये जाने की मांग की ।
बुधवार को ब्राह्मण समाज , क्षत्रिय समाज, वैश्य समाज, बिश्नोई समाज पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा, ,कायस्थ सभा, सहित सभी सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग गांधी मूर्ति पर इकट्ठा हुये जहां से विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कंपाउंड पहुंचे जहां उन्होने सवर्ण समाज एकता जिंदाबाद और यूसीजी प्रस्तावित बिल के विरोध में जमकर नारे बाजी की। बाद में सामुहिक रुप से देश के राष्ट्रपति के नाम  संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रिंस कुमार को सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी का विरोध कर सरकार से आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर लागू किये जाने की मांग की उप जिलाधिकारी कुमार ने सवर्ण समाज के लोगों को उनका यह ज्ञापन महामहीन राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष डा. सदीप शर्मा, अनप कौशिक ,दर्शन त्रिपाठी,क्षत्रिय सभा के डा.तिलकराज चौहान,सुधीर राणा ,तेजवीर सिंह ,यशपाल सिंह ,लोहिया वैश्य समाज के अध्यक्ष विशाल गुप्ता,नीरज गुप्ता, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शीतल अग्रवाल ,शरद अग्रवाल,राजीव अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मुनमुन गर्ग, गौरव अग्रवाल, पंजाबी सभा के नंदकिशोर कालरा, राजकुमार सेठी, तिलक राज मुठरेजा, नरेंद्र कुमार, बिश्नोई समाज के डा.बालेश विश्नोई, ,सुनिल विश्नोई ,शरद विश्नोई, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक बिश्नोई, दीपक जोशी एड, सौरभ कौशिक एड, आदि सहित सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज वाल्मीकि ने यूजीसी का विरोध और सवर्ण समाज की मांग का समर्थन करते हुए आरक्षण से वंचित होते आ रहे एससी एसटी वर्ग के लोगों से कहां की अब उन्हें भी इस पर विचार करना चाहिए कि एससी एसटी में जिनको एक या दो बार आरक्षण का लाभ मिल गया हो उन्हें आरक्षण से बाहर कर देना चाहिए। उनका कहना है कि आरक्षण व्यवस्था जारी रहे लेकिन आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए ऐसी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। इससे सबसे निचले पायदान पर खड़े एससी एसटी समाज के लोगों की दिशा और दशा में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *