जनपद लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी-गुलौली रोड पर उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ दी है। सड़क के दोनों ओर दुकानों और अस्थायी कब्जों के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।गुलौली रोड से कुछ दूरी पर दशमेश मेडिकल स्टोर के सामने तहसील की सरकारी भूमि पर दुकानों के संचालन को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसी क्षेत्र के पास फायर ब्रिगेड का कार्यालय और उसका क्षेत्र भी स्थित है। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड के आसपास अतिक्रमण होने से आपातकालीन स्थिति में दमकल वाहनों के निकलने में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो सकती है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल की गाड़ियों, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को हो रही है। जाम के कारण स्कूली बच्चों की आवाजाही प्रभावित होती है और मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस को भी रास्ता मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी भूमि पर दुकानें लगाने वालों के कारण आम जनता को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक रास्ते और सरकारी जमीन किसी व्यक्ति विशेष की निजी संपत्ति नहीं हैं। प्रशासन को मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से मांग की है कि सरकारी भूमि एवं फायर ब्रिगेड क्षेत्र के आसपास किए गए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर हटाया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और किसी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड तथा एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को रास्ते में बाधा न आए।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में कोई गंभीर हादसा होने पर इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल है।