विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया 02 सितंबर से होगी प्रारंभ

गाजियाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में निर्वाचन कार्य हेतु प्रयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) का कार्य दिनांक 02 सितंबर 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, गाजियाबाद ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी का कार्य ईसीआईएल (ECIL) के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteयह प्रक्रिया कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में 02 सितंबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होगी।एफएलसी की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्धारित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यशीलता एवं तकनीकी स्थिति की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एफएलसी प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *